पिठोरिया के बुचा घाटी में दर्दनाक हादसा: कार और तीन बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, चार की हा हालत गंभीर

रांची की बुचा घाटी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन बाइक को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत हुई और चार गंभीर रूप से घायल अस्पताल पहुंचे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन मोटरसाइकिलों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 18 वर्षीय अंकित कुमार और 58 वर्षीय गोपाल राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कराया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक के साथ तीनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के अनुसार, हादसा ट्रक में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर चालक की लापरवाही से इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।