Ranchi: रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 स्थित एक बंद घर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू मधुकम निवासी अरुण कुमार शर्मा और दिलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


