पलामू पुलिस का बड़ा अभियान: 12 स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग, 792 वाहनों की हुई जांच

पलामू जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी के निर्देश पर 12 स्थानों पर गहन वाहन जांच अभियान चलाकर 792 वाहनों की जांच की गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Palamu News: पलामू जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के कुल 12 अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात, नंबर प्लेट और अन्य जरूरी बिंदुओं की बारिकी से जांच की, साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन को भी सुनिश्चित किया गया। अभियान के तहत विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, अनधिकृत मोडिफिकेशन, नेम बोर्ड, एक्स्ट्रा लाइट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर फोकस रखा गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 792 वाहनों की जांच की, जिसमें 501 दोपहिया और 291 चारपहिया वाहन शामिल रहे। इस चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से ब्लैक फिल्म हटवाई गई और यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर एक गाड़ी का चालान भी काटा गया। अंत में पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, सफर के दौरान अपने सभी वैध दस्तावेज साथ रखें, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं तथा शराब के नशे में गाड़ी चलाने या वाहनों में गैर-कानूनी बदलाव करने से बचें।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।