मंईयां सम्मान योजना’ को ‘मंईयां अपमान योजना’ में बदलने का आरोप, जानें क्या कहा बीजेपी प्रवक्ता ने

भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि डेढ़ लाख महिलाओं के नाम लाभुक सूची से हटाए गए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर ‘मंईयां सम्मान योजना’ को ‘मंईयां अपमान योजना’ में बदलने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो सरकार ने 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को सालाना 30,000 देने का वादा कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया था। हालांकि, चुनाव जीतने और सत्ता में आते ही सरकार ने लगभग 1.5 लाख महिलाओं के नाम इस योजना की लाभुक सूची से हटा दिए हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह कदम केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए उठाया गया था।

रमाकांत महतो ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले लाभुकों की संख्या 50 लाख से घटाकर 35 लाख की गई और अब बिना किसी पूर्व सूचना, निष्पक्ष जांच या पारदर्शी प्रक्रिया के डेढ़ लाख गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के नाम काट दिए गए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हटाए गए सभी नामों की सूची और कारण सार्वजनिक किए जाएं, पात्र महिलाओं का लाभ तुरंत बहाल किया जाए तथा इस प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।