सड़क दुघर्टना में घायल युवती का इलाज के दौरान कोलकाता में निधन

जिसके बाद इलाज के लिए उसे बाहर ले जाया गया था। कोलकाता के अस्पताल में इलाज के क्रम में उसने मंगलवार की रात को दम तोड़ दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: कुडम्बा बेड़ों (Kudamba Fleets) की फुलमुनी पहाड़िन का गुरुवार को अंतिम संस्कार (Funeral) कर दिया गया। मौके पर चाची गंगी पहाड़िन सहित चाचा, मौसी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने अंतिम संस्कार के लिए अपनी ओर से 5 हजार रुपए मृतका फुलमुनी के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।

इससे पहले फुलमनी का शव गुरुवार की अहले सुबह कोलकाता से यहां पहुंचा। बोरियो थाना के ASI श्याम चरण हेम्ब्रम के नेतृत्व में पुलिस ने कुडम्बा बेडो गांव में नानी मंगली पहाड़िन को शव सौंप दिया।

मरूती कार ने मारा था धक्का

बोरियो-बोआरीजोर पथ (Borio-Boarijor Road) के कुडम्बा गांव के सड़क किनारे खड़ी कुडम्बा बेडो की फूलमुनी पहाड़िन को बीते 28 मई को बोआरीजोर से बरहरवा जा रही मरूती कार (Maruti Car) ने धक्का देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

जिसके बाद इलाज के लिए उसे बाहर ले जाया गया था। कोलकाता के अस्पताल में इलाज के क्रम में उसने मंगलवार की रात को दम तोड़ दिया।

TAGGED:
Share This Article