रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान से हुई एक नयी परंपरा की शुरुआत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान (Morhabadi Ground) से रविवार को एक नयी परंपरा की शुरुआत की गयी।

राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले हजारों लोगों ने 100/60 फीट का राष्ट्रीय ध्वज (National flag) अपने हाथों में लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाकर इस परंपरा की शुरुआत की।

अब हर रविवार को होगा यह कार्यक्रम

अब यह कार्यक्रम हर रविवार को होगा। प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय गान कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा शक्ति (National youth power) पिछले सात-आठ वर्षों से राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। उसकी चाहत है कि हिंदुस्तान का हर व्यक्ति सुबह की शुरुआत राष्ट्रीय गान से करे।

देशवासियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है कार्यक्रम का उद्देश्य

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव (Central President Uttam Yadav) ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी देशवासियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगे।

लोग राष्ट्र हित के प्रति जागरूक हों। शहीदों की वीरता व शहादत को याद करें। उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए, वो सम्मान हम सभी लोग उनको दें।

Share This Article