पलामू में पुल निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर और बाइक में लगाई आग, छोड़ा पर्चा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू (Palamu) के बिश्रामपुर थाना (Bishrampur police station) क्षेत्र के खूंटिसोत नदी के किनारे पुल निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर और पास खड़ी एक बाइक में शुक्रवार सुबह आग लगा दी और पर्चा छोड़कर फरार हो गए।

संदेह है कि यह काम उग्रवादी संगठन TSPC का है।

इलाके में चलाया जा रहा सर्च अभियान

हालांकि, पुलिस का कहना है की यह TSPC की घटना है या नहीं यह जांच का विषय है। फिलहाल, पुलिस SDPO सुरजीत कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंच चुकी है।

SDPO सुरजीत कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है।

इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आगजनी करने वालों ने पुल निर्माण में लगे लोगों से एक मोबाइल भी छीना है ।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार

पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटिसोत नदी में पुल का निर्माण मां छिन्मस्तिका कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

सुबह आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोग मौके पर पहुंचे थे। संदिग्ध लोगों ने मौके पर मजदूरों से मोबाइल छीन लिया और उनके साथ हल्का बल प्रयोग भी किया है।

मोबाइल छीनने के बाद उनलोगों ने आगजनी की घटना अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।

संदिग्ध लोगों के पास सिर्फ एक पिस्टल था। पुल निर्माण में लगी कंपनी को लेवी के लिए कोई कॉल नहीं गया था।

TAGGED:
Share This Article