रांची कोकर बाजार से हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमन कुमार राम है, मामले में हथियार के बारे में आरोपित से पूछताछ की जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची की सदर थाना पुलिस ने कोकर बाजार के समीप एक घर में छापेमारी (Raid) कर देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमन कुमार राम (Aman Kumar Ram) है। मामले में हथियार के बारे में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो (Shyam Kishore Mahto) ने शनिवार को बताया कि सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना पुलिस सदर थाना पहुंची और 17 CLA Act के एक मामले को लेकर कोकर बाजार स्थित अम्बर राम नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली।

अम्बर राम की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

घर में छापेमारी करने पर उसके बड़े भाई अमन कुमार राम को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

अम्बर राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) की जा रही है। वह फरार है। हथियार बरामदगी के मामले में सदर थाने में अलग से FIR दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article