HomeUncategorizedAAP नेता सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

AAP नेता सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

Published on

spot_img

Delhi Excise Scam Case: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। स्पेशल जज MK नागपाल ने ये आदेश दिया।

आज कोर्ट में ED ने अर्जी दाखिल कर कहा कि संजय सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को सीलबंद रखा जाए, जिससे गवाहों की पहचान न हो सके।

ED की अर्जी पर संजय सिंह के वकील ने कहा कि गवाह के नाम को छोड़ कर बाकी चार्जशीट उन्हें दी जा सकती है। तब कोर्ट ने ईडी से पूछा कि आपने उनका नाम लिखा ही क्यों।

आप उनकी गवाही लिख सकते थे। उनका नाम बताने का क्या मतलब था। तब संजय सिंह की ओर से कहा गया कि ऐसा लगता है कि जानबूझ कर किया गया है।

ED अपनी चार्जशीट वापस ले। संजय सिंह की ओर से कोर्ट से शिकायत करते हुए कहा कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले ही मीडिया को लीक किया गया है। अगर चार्जशीट सीलबंद है तो वह मीडिया के पास कैसे पहुंची। संजय सिंह के वकील ने आरोप लगाया कि चार्जशीट अधूरी है।

ED ने 2 दिसंबर को पूरक चार्जशीट दाखिल की

आज संजय सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 24 नवंबर को कोर्ट ने आज तक की न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी। ED ने 2 दिसंबर को पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। ED ने पूरक चार्जशीट में संजय सिंह को आरोपित बनाया है।

ED के मुताबिक दो करोड़ का लेनदेन दो किश्तों में किया गया। यह लेनदेन संजय सिंह के घर पर हुआ। इसकी पुष्टि दिनेश अरोड़ा ने की थी। ईडी के मुताबिक सर्वेश को संजय सिंह के घर पर पैसा दिया गया। जो संजय सिंह का कर्मचारी है। दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

ED ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। संजय सिंह ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। इस मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी आरोपित हैं और वो न्यायिक हिरासत में हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...