बिहार के मधुबनी से आतंकवादी वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मधुबनी: बिहार की राजधानी पटना (Patna) में आतंकवादी वारदात (Terrorist Act) को अंजाम देने की साजिश में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अंसारुल हक उर्फ अंसार है। वह लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत डलोखर गांव का रहने वाला है।

26 लोगों के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज

उसके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वह पीएफआइ का सदस्य है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गतिविधियों (terrorist activities) में लिप्त PFI के 26 लोगों के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इनमें से तीन तौसिफ आलम, मोहम्मद सलमान व मोहम्मद अंसारूल हक उर्फ अंसार मधुबनी के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपित अंसार को पुलिस ने जिले के भारत-नेपाल सीमा (Indo-Nepal border) से सटे लदनियां थाना क्षेत्र से पकड़ा है।

Share This Article