रांची में लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मां के साथ भी है कई सालों से संबंध

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है।

बताया गया कि नामकुम के चाय बगान में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

मामले में पीड़िता ने पंकज महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती चाय बगान नामकुम में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करती हैं।

दोपहर में युवती खाना खाने कमरे में गयी। इसी दौरान पंकज नामक व्यक्ति उसके कमरे में आ गया। पंकज ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। युवती ने अपनी मां को मोबाइल पर घटना की पूरी जानकारी दी।

इसके बाद मां के साथ युवती थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोरोना जांच के बाद मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

आरोपी पंकज का पीड़िता की मां के साथ भी कई सालों से सम्बन्ध है। पीड़िता कि मां और आरोपित कई साल से साथ में काम करते है।

इसलिए आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना था। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता कुछ दिनों पहले रांची आकर मां के साथ काम कर रही है। आरोपित की बुरी नजर पीड़िता पर थी और मौका देखकर युवती से दुष्कर्म किया।

नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि मामले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article