HomeUncategorizedअर्पिता के गणपति विसर्जन समारोह में CM शिंदे के साथ शामिल हुए...

अर्पिता के गणपति विसर्जन समारोह में CM शिंदे के साथ शामिल हुए एक्टर सलमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) के आवास पर गणपति विसर्जन समारोह में अभिनेता सलमान खान (actor salman khan) अपनी सौतेली मां हेलेन, भाई अरबाज खान और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे के साथ शामिल हुए।

शिंदे और सलमान को एक ही समय पर शर्मा निवास पर पहुंचते देखा गया और उन्होंने एक-दूसरे के साथ खुशियों का आदान-प्रदान करते हुए पापराजी के लिए एक साथ पोज दिया।

सलमान काली पैंट के साथ नीली शर्ट पहनकर आए

सलमान काली पैंट के साथ नीली शर्ट पहनकर आए, जबकि शिंदे अपने नियमित सफेद शर्ट और सफेद पैंट में थे। हेलेन ट्रेडिशनल सूट (Helen Traditional Suit) पहने नजर आईं।

अभिनेता (actor) जहीर इकबाल और अर्पिता के अभिनेता पति आयुष शर्मा को विसर्जन के लिए गणपति की मूर्ति ले जाते देखा गया, जबकि सलमान की दूसरी बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री के अलावा उनके भाई सोहेल और अरबाज खान भी इसका हिस्सा थे।

अभिनेत्री अनुषा धांडेकर भी समारोह में शामिल

अभिनेत्री और फिल्म निर्माता (film producer) दिव्या खोसला कुमार और अभिनेत्री अनुषा धांडेकर भी समारोह में शामिल हुईं।

सलमान अगली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3(Action thriller film ‘Tiger 3) ” में दिखाई देंगे, जो दिवाली के दौरान सिनेमाघरों (cinemas) में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं और शाहरुख खान ने पठान की भूमिका निभाई है।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म (film) के कलाकारों में इमरान हाशमी, रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, गैवी चहल, कुमुद मिश्रा, विशाल जेठवा, रिद्धि डोगरा, दानिश भट्ट और वरिंदर सिंह घुमन शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...