रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया में जिलाध्यक्ष चण्डीचरण साव की अध्यक्षता में व्यापारियों और प्रबुद्धजनों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा नेता अभय सिंह, लखन मार्डी, दुर्गादत्त, चन्दना मुर्मू तथा लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दीपक झुनझुनवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




