गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बजट सत्र के पहले दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्पीकर कक्ष में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन किया। कल्पना ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया, जिसे विधानसभाध्यक्ष ने स्वीकार किया। गौरतलब है कि 18 फरवरी से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 19 मार्च तक चलेगा। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। इस बार का सत्र कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि सदन की कार्यवाही को नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।