डोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हिट एंड रन की घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मार दी। जब आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। विरोध कर रहे एक युवक को भी कार से टक्कर लग गई।

महिला को टक्कर, विरोध पर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बहस तेज हो गई। इसी दौरान युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय कुछ दूरी तक उसे बोनट पर लटकाए हुए ही कार दौड़ाई। यह खौफनाक दृश्य वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बोनट पर युवक, वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

कार चालक की पहचान मनोज टंडन के रूप में हुई है, जो पेशे से झारखंड हाईकोर्ट के वकील बताए जाते हैं। घटना के बाद शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई थी, लेकिन देर रात डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। पीड़ित पक्ष ने मनोज टंडन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

वहीं मनोज टंडन की ओर से भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
जांच में जुटी पुलिस, आगे होगी कार्रवाई

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।