
CUET PG 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को कहा कि साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (सीयूईटी-पीजी) 2026 के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए अभ्यर्थियों को परिणाम घोषणा तारीख के बारे में सूचित किया। सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से 6 से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड 3 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे।
बता दें कि सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को शुरू हुए थे और 20 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी, जिसे बढ़ा कर 23 जनवरी किया गया था। 6 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।

