आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव के समक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। श्री साहू पहले से ही भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वे राज्यसभा सांसद भी हैं। नामांकन के बाद बुधवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जायेगी। आदित्य साहू के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो तथा भाजपा के नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आदित्य साहू वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन की कमान संभाल रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और राज्य भर में पकड़ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के लिए 14 जनवरी की तिथि का विशेष महत्व भी है। इस दिन खरमास की समाप्ति और मकर संक्रांति का पर्व है, जिसे हिंदू परंपरा में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। पार्टी इसे नए संगठनात्मक अध्याय की शुभ शुरुआत के रूप में देख रही है।

Share This Article