
Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर देने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत Admission प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सत्र 2026-27 के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की।
जिले के CBSE, ICSE और अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं – नर्सरी, LKG, UKG और कक्षा-1-में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं।
ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी से होगा चयन
इस बार पूरी नामांकन प्रक्रिया Online रखी गई है। अभिभावक www.rteranchi.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि 16 फरवरी से 15 मार्च तक निर्धारित की गई है।
दस्तावेजों का सत्यापन 25 मार्च तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत Randomized lottery system से होगी और संभावित रूप से चयन सूची 28 मार्च को जारी की जा सकती है। पहले चरण का नामांकन 31 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होगा।
हेल्प डेस्क और जरूरी दस्तावेज
अभिभावकों की सुविधा के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में Help Deskबनाया गया है, ताकि आवेदन भरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/आधार) और यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र Upload करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से Appeal की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।
