13 साल की मासूम से 4 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; आरोपी फरार

परिजनों से पूछताछ पर बच्ची ने सारी आपबीती बयां की। उसने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मामले को छिपाने को मजबूर किया था।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Minor Rape : गावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 वर्षीय नकुल चौधरी ने 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार-पांच महीनों तक डराकर यौन शोषण किया। मामला तब सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई और उसके शरीर में बदलाव दिखने लगा।

परिजनों से पूछताछ पर बच्ची ने सारी आपबीती बयां की। उसने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मामले को छिपाने को मजबूर किया था। नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने पुष्टि की कि पीड़िता के पिता का आवेदन मिला है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।