पलामू में मिलावटी मोबिल को जांच के लिए भेजा गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर सदर एसडीओ अजय कुमार बड़ाइक ने रविवार को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनाथ हार्डवेयर दुकान में छापामारी कर उसे सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार एसडीओ को गुप्त सूचना मिला था कि प्रेमनाथ हार्डवेयर दुकान में मिलावटी मोबिल का खरीद बिक्री होता है।

इस आधार पर एसडीओ ने दुकान में छापामारी कर उस दुकान को सील कर दिया है।

इसके बाद मिलावटी मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है।

इस संबंध में सदर एसडीओ ने बताया कि मिलावटी मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है।

जांच के बाद यदि सही पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article