Homeझारखंडरांची में कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

रांची में कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) में कोर्ट फीस में हुई वृद्धि को वापस लेने सहित अन्य मांग को लेकर रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी कार्य बहिष्कार किया।

स्टेट बार काउंसिल (State Bar Council) के निर्देश पर झारखंड हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के वकीलों (Lawyers) ने खुद को न्यायिक कार्यों से दूर रखा। इसका असर न्यायिक कार्यों के निष्पादन पर साफ देखने को मिल रहा है।

रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट फीस में उचित संशोधन करने की मांग की

रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट परिसर से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) पर शांतिपूर्ण मार्च निकाल कर सरकार से कोर्ट फीस में उचित संशोधन करने की मांग की।

रांची जिला बार एसोसिएशन (Ranchi District Bar Association) के महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में वकीलों ने पैदल मार्च किया। पैदल मार्च (Foot March) के दौरान सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

रांची में कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं का पैदल मार्च - Advocates march against hike in court fees in Ranchi

मार्च में रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य वकील (Lawyer) शामिल थे। अल्बर्ट एक्का पहुंचकर वकीलों का यह प्रदर्शन खत्म हुआ।

मौके पर संजय विद्रोही (Sanjay Vidrohi) ने कहा कि सरकार से हम मांग करते हैं कि कोर्ट फीस में हुई वृद्धि को सरकार वापस ले।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...