IAS बनने के बाद गढ़वा में अपने नानी घर पहुंचीं नम्रता चौबे, कहा, मेहनत…

नम्रता ने बताया कि IAS का प्रशिक्षण पूरा कर छत्तीसगढ़ में उन्होंने योगदान दिया है। वह बलियारी गांव में अपने नाना संजय दुबे (Sanjay Dubey), मामा अविनाश दुबे व पंकज दुबे से मिलने आई

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: IAS अधिकारी बनने के बाद गढ़वा (Garhwa) हुर गांव की नम्रता चौबे (Namrata Choubey) बलियारी स्थित अपनी नानी के घर पहुंचीं।

यहां BJP किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद व BJP कांडी मंडल के महामंत्री शशिरंजन दुबे ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया।

नम्रता ने पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए कहा कि मेहनत रंग लाती है। चाहे आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, आपको अवश्य सफलता मिलेगी।

प्रशिक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में किया है ज्वाइन

नम्रता ने बताया कि IAS का प्रशिक्षण पूरा कर छत्तीसगढ़ में उन्होंने योगदान दिया है। वह बलियारी गांव में अपने नाना संजय दुबे (Sanjay Dubey), मामा अविनाश दुबे व पंकज दुबे से मिलने आई थीं।

मौके पर शिक्षक पिता विपिन चौबे, इंजीनियर बहन बर्षा चौबे, MBBS बहन पूर्णिमा चौबे भी थीं।

TAGGED:
Share This Article