Homeभारतनीले ड्रम और सांप से डसवाने के बाद सोशल मीडिया में अब...

नीले ड्रम और सांप से डसवाने के बाद सोशल मीडिया में अब ब्राउन ट्रॉली बैग की चर्चा, जानें वजह

Published on

spot_img

Brown trolley bag trend sparks on social media : नीले ड्रम और सांप से डसवाने के बाद सोशल मीडिया में अब ब्राउन ट्रॉली बैग की चर्चा है। अब यूपी के देवरिया से ऐसी ही एक नई कहानी सामने आई है।

यहां बीवी ने इश्‍क में रोड़ा बने शौहर को रास्‍ते से हटाने के लिए प्रेमी को ही हत्या की सुपारी दे दी। रात में दोनों ने मिलकर मार डाला। हत्या के समय पत्नी ने जरा सा भी रहम नहीं दिखाया। पति बच न जाए, इसलिए उसके शरीर पर एक बार नहीं, बल्कि छह से अधिक बार धारदार हथियार से हमला कराया।

पति के मर जाने का यकीन होने के बाद दोनों ने कत्‍थई रंग के सूटकेस में शव को रखा और फिर एक खेत में फेंक दिया।अब यह कत्थई रंग का सूटकेस चर्चा में आ गया है।

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के भटौली की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। भटौली के रहने वाले नौशाद तीन भाई थे। यह सऊदी काम करने लगे तो घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई।

इसके बाद वह गांव के बाहर जमीन खरीद कर मकान बनवा लिए। वहां उनकी पत्नी अपनी इकलौती बेटी के साथ रहती थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव वाले घर पर रहते हैं।पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बीच नौशाद की पत्नी का रिश्ते के भांजे से प्रेम हो गया। दोनों के प्रेम की चर्चा कई गांवों तक है।

बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले नौशाद जब गांव आए थे तो इन दोनों का मामला उनके सामने भी आ गया। नौशाद ने सख्ती दिखाई तो पंचायत हुई। पंचायत में यह तय हुआ कि दोनों अब एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे। लेकिन नौशाद के जाने के बाद दोनों का प्रेम पुन: परवान चढ़ गया। दोनों आए दिन मिलने लगे थे।

एक सप्ताह पहले ही सऊदी अरब से नौशाद कमाकर आए थे। अभी नौशाद के सूटकेस में कुछ कागजात रखे हुए थे। हत्या करने के बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए नौशाद के सूटकेस को पूरी तरह से पत्नी व उसके प्रेमी ने खाली कर दिया, लेकिन एक कागजात उसी में छूट गया। इसके अलावा सूटकेस पर भी एयरपोर्ट वाला टैग लगा हुआ था।

जब फोरेंसिक टीम सूटकेस से नमूना एकत्रित कर रही थी, उसी समय कागजात मिल गए। इसके बाद टीम गांव पहुंच गई और पड़ताल शुरू की तो पता चला कि नौशाद की पत्नी का गांव के रहने वाले भांजे से ही अवैध संबंध है।

गांव के लोगों का कहना था कि नौशाद का व्यवहार बहुत अच्छा था। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद भी उसे वह कबूल लिए थे। ग्रामीणों का कहना था कि पत्नी ने जो कृत्य किया है, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

वहीं पिता मन्नू अहमद का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। वह महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। फफक-फफक कर रो रही बेटी आतिफा भी मां के इस कृत्य पर शर्मिंदा थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...