गुजरात आर्चरी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र नानावटी से मिले अर्जुन मुंडा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को अपने गुजरात दौरे के क्रम में गुजरात आर्चरी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र नानावटी से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय पैरा गेम्स को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाओं के विस्तार और पैरा स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले श्री मुंडा ने गांधीनगर में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री विश्वकर्मा ने उनका शॉल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। अर्जुन मुंडा गांधीनगर बदलते राजनीतिक परिदृश्य में प्रभावी सांगठनिक भूमिका तय करने के लिए पहुंचे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।