रांची में रेप के बाद युवती की पत्थर से कूचकर हत्या, बुलाई गई डॉग स्क्वायड की टीम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi  (रांची) के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती  (Young Woman) की पत्थर से कूचकर हत्या (Murder) कर दी गई। आईएसएम चौक स्थित नदी के पास गुरुवार को उसका शव मिला। उसकी शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों (Local Peopal)  ने सुबह युवती का शव (Dead Body) देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया।

DSP ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही

युवती के साथ दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या (Murder) की गई है या किसी और विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

मौके पर हटिया DSP राजा कुमार मित्रा और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार जांच पड़ताल कर रहे हैं। DSP ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article