जॉब्सझारखंड

ESW रोस्टर क्लियर होने के बाद झारखंड में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ, 26 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी…

रांची: शिक्षक (Teacher) के रूप में झारखंड (Jharkhand) में अपना करियर (Career) बनाने वाले स्टूडेंट्स (Students) के लिए खुशखबरी। अब जल्द 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मई माह से यह काम शुरू होने का रास्ता क्लियर हो गया है। हेमंत सरकार के निर्णय के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10% आरक्षण के साथ रोस्टर क्लियर हो गया है।

एग्जैक्ट 25996 पदों पर बहाली होगी। शिक्षा विभाग इसके लिए झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) को अधियाचन आ भेजेगा। नियुक्ति की प्रक्रिया (Recruitment Process) कमीशन द्वारा ही पूरी होगी।

ESW रोस्टर क्लियर होने के बाद झारखंड में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ, 26 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी…- After the ESW roster is cleared, the way for teacher recruitment process in Jharkhand is clear, 26 thousand posts will start soon…

किस वर्ग के कितने शिक्षक, कितना आरक्षण

गौरतलब है कि राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय (Elementary and Middle Schools) में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) के 50 हजार पद सृजित हैं। कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 और कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 पद।

विभाग ने जिलोंं को कुल पदों पर आरक्षण रोस्टर (Reservation Roster) क्लियर करने को कहा था। इसके साथ ही 25,996 पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए नियुक्ति की अधियाचना भी उपलब्ध कराने को कहा गया था।

जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर नियुक्ति की अधियाचना विभाग भेजी थी, पर EWS आरक्षण का प्रावधान नहीं था। इस कारण नियुक्ति का काम शुरू नहीं हो सका। अब रोस्टर क्लियर होने के बाद नियुक्ति में देर नहीं होगी।

ESW रोस्टर क्लियर होने के बाद झारखंड में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ, 26 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी…- After the ESW roster is cleared, the way for teacher recruitment process in Jharkhand is clear, 26 thousand posts will start soon…

13000 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

13 हजार पद पर सीधी नियुक्ति होगी। शेष 13 हजार पारा शिक्षक व BRP-CRP, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (Kasturba Gandhi Girls School) के शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे।

सीधी नियुक्ति के 13 हजार पदों में सरकार के आरक्षण प्रावधान के अनुरूप 60 फीसदी पद आरक्षित होंगे। इस तरह कुल मिलाकर 20000 पद आरक्षित होंगे।

ESW रोस्टर क्लियर होने के बाद झारखंड में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ, 26 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी…- After the ESW roster is cleared, the way for teacher recruitment process in Jharkhand is clear, 26 thousand posts will start soon…

सभी जिलों में पदों का विवरण

जिला : कक्षा एक से पांच : कक्षा छह से आठ

बोकारो : 470 : 498

चतरा : 958 : 779

देवघर : 627 : 725

धनबाद : 517 : 588

दुमका : 730 : 932

गढ़वा : 441 : 521

गिरिडीह : 977 : 1361

गोड्डा : 464 : 597

गुमला : 409 : 630

हजारीबाग : 436 : 548

जामताड़ा : 333 : 476

खूंटी : 252 : 323

कोडरमा : 213 : 316

लातेहार : 341 : 469

लोहरदगा : 168 : 232

पाकुड़ : 308 : 409

पलामू : 795 : 1608

पश्चिमी सिंहभूम : 637 : 735

पूर्वी सिंहभूम : 479 : 630

रामगढ़ : 188 : 232

रांची : 617 : 818

साहिबगंज : 392 : 523

सरायकेला-खरसांवा : 457 : 704

सिमडेगा : 246 : 347

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker