Latest NewsझारखंडAJSU और Congress के बीच तनाव के बाद CO ने कराई विवादित...

AJSU और Congress के बीच तनाव के बाद CO ने कराई विवादित जमीन की मापी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की (Sardar Vallabhbhai Patel in Ramgarh) प्रतिमा स्थापना स्थल की जमीन को लेकर आजसू और कांग्रेस के (AJSU and Congress) बीच हुए तनाव के बाद जिला प्रशासन भी (District Administration) अब काफी अलर्ट हो गया है।

मंगलवार को अंचल अधिकारी सुधीर कुमार (Sudhir Kumar) ने अमीन से विवादित स्थल की मापी कराई है। हालांकि इस मापी के बाद अमीन ने कोई रिपोर्ट नहीं सौंपा है।

लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि जिस जमीन पर विनोद कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा दावा पेश किया जा रहा है वहां पर उनकी जमीन नहीं निकली है।

रामगढ़ अंचल अधिकारी ने बताया है कि अमीन की रिपोर्ट के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जमीन के नेचर के आधार पर पहले भी यह बताया जा चुका है कि वह जमीन NHAI के द्वारा पहले ही अधिकृत की जा चुकी है।

रामगढ़ SDO ने विवादित जमीन पर लगाया धारा 144

इस पूरे प्रकरण में रामगढ़ SDO जावेद हुसैन ने विवादित जमीन पर धारा 144 लगा (Section 144) दिया है। उनके द्वारा मंगलवार को एक नोटिस भी जारी किया गया है।

उस नोटिस के अनुसार खाता नंबर 45 प्लॉट नंबर 594 कि 5 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद के प्रथम पक्ष विनोद कुमार, आलोक कुमार और विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव (Mukesh Yadav) हैं।

दूसरे पक्ष में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, अरविंद महतो, सकलदेव महतो, धनेश्वर महतो, सुरेश महतो, संजय चौधरी और नीरज मंडल शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...