
देवघर : एम्स देवघर के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार बिना बड़े ऑपरेशन के 14 वर्षीय बच्चे के हृदय का सफल इलाज किया है। अस्पताल की कार्डियोलॉजी टीम ने आधुनिक स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन तकनीक की मदद से बच्चे की पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (PDA) नामक जटिल हृदय समस्या का सफल उपचार किया।
इस अत्याधुनिक प्रक्रिया के जरिए बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ही हृदय की जन्मजात समस्या को पूरी तरह ठीक किया गया। इस सफलता को एम्स देवघर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे भविष्य में ऐसे मरीजों को कम जोखिम और जल्दी स्वस्थ होने वाला बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

