नयी दिल्ली: अगले महीने एयर इंडिया की कमान संभालने जा रहे टेवोल्दे गेब्रेमरियम ने सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त होने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान इस सप्ताह एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

अधिकारियों ने बताया कि गेब्रेमरियम ने दिल्ली और मुंबई का दौरा किया तथा एयरलाइन और टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।


