अजय देवगन की अपकमिंग जंगल एडवेंचर फिल्म ‘रेंजर’ को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म का टाइटल बदलने की तैयारी में हैं. अगर यह बदलाव होता है, तो अजय देवगन के फैंस के लिए यह फैसला खासा नॉस्टैल्जिक होने वाला है.
‘जान’ नाम पर लगी मुहर?
बताया जा रहा है कि ‘रेंजर’ का नया नाम ‘जान’ रखा जा सकता है. यह नाम अजय देवगन के करियर से पहले से जुड़ा हुआ है. ऐसे में करीब तीन दशक बाद एक बार फिर अभिनेता की फिल्म ‘जान’ नाम से दर्शकों के बीच पहुंच सकती है. हालांकि, टाइटल को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
1996 में भी ‘जान’ से मचाया था धमाल
दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की साल 1996 में भी ‘जान’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी. राज कंवर के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अजय देवगन के साथ ट्विंकल खन्ना नजर आई थीं. उस दौर में फिल्म को लेकर अजय के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था.
नई ‘जान’ में नजर आएंगे ये सितारे
अगर ‘रेंजर’ का नाम बदलकर ‘जान’ किया जाता है, तो नई फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन ‘मिशन मंगल’ फेम जगन शक्ति कर रहे हैं. जंगल एडवेंचर और एक्शन से भरपूर यह फिल्म बड़े पर्दे पर अलग तरह का अनुभव देने की तैयारी में है.
फैंस को मिलेगा पुरानी यादों का कनेक्शन
नई फिल्म के लिए ‘जान’ नाम चुने जाने की खबर ने अजय देवगन के पुराने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. 1996 की ‘जान’ की यादें एक बार फिर ताजा हो सकती हैं. अब देखना होगा कि मेकर्स इस टाइटल को आधिकारिक रूप से मंजूरी देते हैं या फिल्म किसी दूसरे नाम के साथ दर्शकों के सामने आती है.


