रांची: आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची और अजमेर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से रात 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन जयपुर से रात 1:35 बजे, गुना से सुबह 9:20 बजे, कटनी से दोपहर 3:50 बजे, चोपन से रात 11:40 बजे, गढ़वा रोड से सुबह 2:20 बजे, टोरी से सुबह 4:45 बजे, लोहरदगा से सुबह 5:30 बजे और पिस्का से सुबह 6:57 बजे छूटते हुए रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस फैसले से आगामी पूजा पर्व के दौरान झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।


