थाईलैंड इंटरनेशनल शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sudesh Mahato participated in Thailand International Shopping Festival : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शनिवार को खेल गांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “Thailand International Shopping Festival” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और थाईलैंड से आए कलाकारों की उत्कृष्ट कारीगरी की सराहना की।

Sudesh Mahato participated in Thailand International Shopping Festival

इस मौके पर सुदेश ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आयोजन स्थानीय बाजार को नई ऊर्जा देते हैं और उद्यमिता को बढ़ावा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, वरिष्ठ सदस्य पारसनाथ उरांव, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो, प्रताप सिंह सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।