फायरिंग कर ज्वेलरी शॉप में लूट, गहने पिघलाकर बेचे – हजारीबाग पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग में ज्वेलरी शॉप लूट मामले में 7 अपराधी गिरफ्तार, फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम, लूटे गहनों को पिघलाकर बेचा, पुलिस जांच में गिरोह का खुलासा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Crime News : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़कागांव क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में फायरिंग कर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 1 देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और 1 बाइक बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 7 फरवरी को बड़कागांव स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड स्थानीय निवासी संदीप कुमार सोनी है, जिसने पहले दुकान की रेकी की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

लूटे गए गहनों को आरोपियों ने पिघलाकर बेच दिया, जिससे पहचान मिटाई जा सके।

8 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर टीपी-05 के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान झाड़ियों में छिपे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान चतरा जिले के विनोद कुमार भुईयां, प्रिंस यादव और तेजु कुमार भोक्ता के रूप में हुई।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस कार्रवाई को हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।