झारखंड के मतदाता जल्द भरें इन्यूमरेशन फॉर्म, 18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप

झारखंड के मतदाताओं से जल्द इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील की गई है। 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप लगेंगे, जबकि 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Voter Enumeration Form : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना मतदाता इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ (BLO) को जमा करें। उन्होंने कहा कि समय पर फॉर्म जमा करने से यदि उसमें कोई गलती होगी तो उसे भी समय रहते सुधारा जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में बीएलओ घर-घर जाकर करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा चुके हैं। अब केवल वे मतदाता बचे हैं, जो किसी कारणवश फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं या जिन्हें अब तक फॉर्म नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां मतदाता फॉर्म भरने, जमा करने और उसमें सुधार कराने के लिए बीएलओ की मदद ले सकेंगे।

22 जुलाई को होगी अंतिम बैठक

के. रवि कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 के साथ तीसरी और अंतिम बैठक होगी। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा।

ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म

जिन मतदाताओं को अब तक इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं मिला है, वे वोटर्स सर्विस पोर्टल या ECINET ऐप के जरिए भी फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन कर अपनी वोटर आईडी दर्ज करनी होगी, जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी और ई-साइन के जरिए फॉर्म जमा करना होगा।

निर्वाचन विभाग ने कहा है कि समय पर फॉर्म जमा होने से डिजिटाइजेशन, मतदाता सूची का सत्यापन और एक ही परिवार के सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ने जैसे कार्य भी तय समय पर पूरे किए जा सकेंगे। इसलिए सभी मतदाता अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।