झारखंड में अब होगा आपराधियों का काम तमाम, बोले DGP-राज्य भर के लोगों के सहयोग की है दरकार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बढ़ते क्राइम को लेकर डीजीपी एमवी राव ने अनूठी पहल की है। उन्होंने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर 9431106363 जारी किया है।

साथ ही सूबे के सभी लोगों से अपील की है कि आपराधिक गिरोहों के बारे में अगर किसी तरह की सूचना हो तो उसे जारी करें, सूचनादाता की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बड़े आपराधिक गिरोहों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें।

राज्यभर में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।

बता दें कि हाल के दिनों में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आपराधिक गिरोहों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

सुजीत सिन्हा गिरोह बड़ी चुनौती

इन दिनों सुजीत सिन्हा गिरोह सबसे बड़ी चुनौती बन कर उभरा है। इस गिरोह के मयंक सिंह और प्रदीप गंझू द्वारा दर्जनों लोगों से रंगदारी की मांग की गई है।

चतरा के मगध-आम्रपाली और पिपरवार इलाके में ट्रांसपोर्टरों से भी रंगदारी की मांग आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने की थी।

रंगदारी की उगाही के लिए बीते हफ्ते गिरोह के सदस्यों ने बालूमाथ में आगजनी और फायरिंग भी की थी।

कोयला क्षेत्र में ही अमन श्रीवास्तव का गिरोह भी काफी सक्रिय है।

लातेहार, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा में गिरोह की सक्रियता काफी अधिक है। गिरोह द्वारा मासिक वेतन पर युवा अपराधियों को रखा जाता है।

Share This Article