अंबा प्रसाद ने दी शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।

आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि दोनों की कृपा से जीवन में धन, सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त होगा।

आज शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है। आज रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने और उसे खाने की भी परंपरा है।

माना जाता है कि इसी दिन से शरद ऋतु का आगमन हो जाता है। इसी दिन माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं।

इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन ही श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। इसलिए इस दिन को बेहद पावन दिन माना जाता है।

Share This Article