विधायक मनोज कुमार यादव ने किया बरही में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन

चौपारण के अम्बाडीह आदिवासी टोला में पहली बार बिजली पहुंची। विधायक मनोज कुमार यादव ने विद्युतीकरण का उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीणों में विकास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद जगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चौपारण: बरही विधानसभा क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत असनाचुवां ग्राम स्थित आदिवासी बहुल अम्बाडीह टोला में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस बस्ती में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विधायक का भव्य स्वागत किया। गांव में बिजली पहुंचने की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। अम्बाडीह जैसे दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से कटे हुए थे। यहां के लोग वर्षों से अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर थे। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधकार में डूब जाता था। बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां बिजली के अभाव में प्रभावित होती थीं। ऐसे में इस बस्ती तक बिजली पहुंचना केवल एक सरकारी योजना का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।