भारत आ रहे इस तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन से किया गया अटैक, अमेरिका ने…

Pentagon के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से 200 समुद्री मील (लगभग 370 किलोमीटर) दूर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में इस जहाज पर Iran से आए ड्रोन से हमला किया।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

America Defense Headquarters Pentagon: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय Pentagon ने दावा किया है कि भारत आ रहे तेल Tanker (जहाज) MV केम प्लूटो पर अरब सागर में भारतीय तट के पास ईरानी Drone से हमला किया गया। इससे लाइबेरिया के झंडे लगे इस जहाज के एक हिस्से में आग लग गई।

Pentagon के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से 200 समुद्री मील (लगभग 370 किलोमीटर) दूर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में इस जहाज पर Iran से आए ड्रोन से हमला किया। इसके कारण आग लगी। पेंटागन ने कहा है कि यह 2021 के बाद से वाणिज्यिक शिपिंग पर सातवां ईरानी हमला है।

यह हमला इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों के लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज करने के दौरान सामने आया है। बताया गया है कि यह हमला शनिवार को सुबह 10 बजे हुआ। पेंटागन ने कहा है, ‘अमेरिकी सेना (US Army) संचार के साथ इस जहाज से जुड़ी हुई है। यह भारत में एक गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।’

इजराइल के इस Commercial जहाज का स्वामित्व एक जापानी कंपनी के पास है। पेंटागन के बयान में कहा गया है कि MV केम प्लूटो जहाज लाइबेरिया के झंडे के साथ चल रहा था।

TAGGED:
Share This Article