Latest Newsविदेशअमेरिका ने ईरान का 10 लाख बैरल कच्चा तेल किया सीज, ईरान...

अमेरिका ने ईरान का 10 लाख बैरल कच्चा तेल किया सीज, ईरान ने कहा, यह डकैती…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन/ तेहरान : अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) का 10 लाख बैरल कच्चा तेल (Crude Oil) जब्त कर लिया है। ईरान ने अमेरिका की निंदा करते हुए इसे डकैती करार दिया है।

ईरानी कार्गो जब्त

अमेरिका के न्यायिक विभाग ने दस लाख बैरल तेल वाले ईरानी कार्गो (Iranian cargo) को जब्त किये जाने की जानकारी दी। न्यायिक विभाग ने एक बयान में कहा कि यह उस कंपनी से जुड़ा आपराधिक मामला है, जिसने ईरान के तेल की अवैध बिक्री और परिवहन की सुविधा देकर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन (Washington) ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जहाजों को जब्त करने का आरोप लगाया। हालांकि, ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है। वहीं अमेरिका ईरान के तेल जहाजों को रोकने को कानून प्रवर्तन के रूप में मानता है।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान

अगस्त में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा था कि वाशिंगटन “बढ़ते परमाणु खतरों” को कम करने के लिए तेहरान के किसी भी कदम का स्वागत करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि ईरान की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। साल 2015 के परमाणु समझौते में ईरान ने आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले में अपने परमाणु विकास (Nuclear Development) को घटा दिया था, जिसे अब पुनर्जीवित करना अमेरिका और ईरान दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। यह डील वर्ष 2018 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रद्द कर दी थी।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...