
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी मुद्रा (डॉलर) पर दिखाई देंगे और यह 1861 में डॉलर की शुरुआत के बाद से पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर मुद्रा पर अंकित किए जाएंगे। ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि यह कदम देश की आजादी के 250वें वर्ष के उपलक्ष्य में उठाया जा रहा है। 1861 से चली आ रही 165 साल पुरानी परंपरा टूटेगी। अब तक नोटों पर सिर्फ ट्रेजरी सचिव और ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स के सिग्नेचर होते थे। ट्रेजरर का सिग्नेचर हटाया जाएगा। ट्रेजरी के अनुसार, जून से 100 डॉलर के नए नोट छपने लगेंगे, जिन पर राष्ट्रपति ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर होंगे। बाद में अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी इसी तरह जारी किए जाएंगे।

