अमेरिका ईरान युद्ध के बीच देशभर में सनसनी! TRP रिपोर्टिंग पर रोक, सूचना मंत्रालय का बड़ा फैसला

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू : देशभर के दर्शकों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए M/s BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) को समाचार चैनलों की टीवी रेटिंग (TRP) रिपोर्टिंग तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। यह रोक चार हफ्तों तक या मंत्रालय के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। मंत्रालय ने बताया कि यह कदम हाल ही में इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच कुछ न्यूज चैनलों द्वारा अत्यधिक सनसनीखेज और अनुमानित खबरें प्रसारित करने के कारण उठाया गया है। ऐसे कंटेंट से आम जनता में भ्रम और डर फैल सकता है, खासकर उन लोगों में जिनके रिश्तेदार या मित्र प्रभावित इलाकों में हैं या वहां रहते हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि यह आदेश जनहित में लिया गया है और BARC को 16 जनवरी 2014 के ‘टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति दिशानिर्देश’ के तहत इसका पालन करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने साफ किया कि अगले आदेश जारी होने तक इस रोक का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।