झारखंड में सियासी असमंजस के बीच दो मंत्री रायपुर रवाना

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राजनीतिक हलचल (Political turmoil) के बीच शुक्रवार को दो मंत्री फिर से रायपुर के लिए रवाना हो गये। इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हैं।

रवाना होने से पहले दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की अध्यक्षता में सुखाड़ को लेकर हुई आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद बन्ना और बादल सीधे Airport पहुंचे और चार्टर्ड विमान से रायपुर चले गए।

चारों मंत्री कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए रांची आये थे

एयरपोर्ट (Airport) पहुंचे बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि पांच सितंबर को सारे MLA रांची लौटेंगे।

दोनों मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां JMM-Congress के 29 विधायक (29-MLA) ठहरे हुए हैं। इससे पहले बन्ना और बादल सहित कांग्रेस कोटे के चार मंत्री आलमगीर आलम और Dr. रामेश्वर उरांव बुधवार देर शाम रांची पहुंचे थे। चारों मंत्री कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए रांची आये थे।

पांच सितंबर को CM Hemant Soren ने विधानसभा (Assembly) का एक एक दिवसीय सत्र बुलाया है। बताया जाता है कि सत्र के ही दिन चारों मंत्री सहित तमाम विधायक रांची (MLA Ranchi) पहुंचेंगे और वहां से सीधे विधानसभा जाएंगे।

Share This Article