पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, विधानसभा सैप जवान मनोज पांडेय की मौत

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: पलामू जिले के मेदिनीनगर में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। विधानसभा सैप जवान मनोज पांडेय की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। मनोज पांडेय बड़कागांव निवासी थे, जो सेना से रिटायर होकर झारखंड विधानसभा में सैप जवान के रूप में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, मनोज पांडेय गांव में होलिका दहन के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होकर मेदिनीनगर लौट रहे थे। जैसे ही वह पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोखराहा मेडिकल चौक के पास पहुंचे, उनके वाहन का संतुलन नए ब्रेकर पर बिगड़ गया और वह अपनी बुलेट बाइक सहित गिर पड़े।

हादसे की जानकारी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी। उन्हें जमीन पर पड़े देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, पिछले साल उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए टीम मौके पर निरीक्षण कर रही है।

 

TAGGED:
Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।