सीएम हेमंत सोरेन से मिले एमिटी के पदाधिकारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में एमिटी एजुकेशनल ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यू रामचंद्रन और वॉइस प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने मुलाकात की।

उन्होंने झारखंड में एमिटी यूनिवर्सिटी के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यकलापों से की जानकारी दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रांची में वर्ष 2016 से एमिटी विश्वविद्यालय स्थापित है। इसकी नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

नए कैंपस में यूनिवर्सिटी के इस साल के अंत तक शिफ्ट होने की उम्मीद है।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को नए कैंपस में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया।

Share This Article