… और पति ने पत्नी पर चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, 12 साल की बेटी…

यह बेरहमी है कि कोई भी पति पत्नी पर चाकू से हमला कर दे। ऐसी ही घटना धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर माडा कॉलोनी में हुई। बताया जाता है कि रविवार को पति चंदन राय उर्फ कालू ने पारिवारिक विवाद में ने पत्नी पिंकी देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : यह बेरहमी है कि कोई भी पति पत्नी पर चाकू से हमला कर दे। ऐसी ही घटना धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर माडा कॉलोनी में हुई। बताया जाता है कि रविवार को पति चंदन राय उर्फ कालू ने पारिवारिक विवाद में ने पत्नी पिंकी देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

महिला के परिजनों ने कहा कि 14 साल पहले पिंकी देवी की शादी चंदन राय से शादी हुई थी। उसकी 12 साल की एक बेटी है। चंदन हमेशा पैसे के लिए पिंकी से मारपीट करता था।

रविवार की सुबह पिंकी जब ब्यूटी पार्लर में काम करने जा रही थी, तभी चंदन से विवाद हुआ और उसने चाकू मार दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article