अमरावती : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विजयवाड़ा के पास एक अभियान के दौरान 5.84 करोड़ रुपये मूल्य का 3.1 किलोग्राम सोना और अमेरिकी डॉलर एवं यूरो जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई के अनुसार, बांग्लादेश से सोने की तस्करी कर कोलकाता के रास्ते हैदराबाद ले जाने वाले एक गिरोह के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई और विजयवाड़ा क्षेत्रीय इकाई ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।


