हॉरर के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन, ‘शक्ति शालिनी’ में अनीत पड्डा का डबल धमाका

Manu Shrivastava
1 Min Read
अनीत पड्डा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘सैयारा’ से चर्चा में आईं अनीत पड्डा अब मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब उनके किरदार को लेकर दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत इस फिल्म में फुल एक्शन-पैक्ड अवतार में दिखेंगी। खास बात यह है कि अपनी दूसरी ही फिल्म में उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जो दर्शकों को चौंका सकता है।

डबल रोल में पॉजिटिव और निगेटिव शेड्स

खबरों की मानें तो ‘शक्ति शालिनी’ सिर्फ हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि हीरोइन-सेंट्रिक एक्शन प्लस हॉरर फिल्म होगी। इसमें अनीत पड्डा डबल रोल में नजर आएंगी। उनका एक किरदार पॉजिटिव होगा, जबकि दूसरा निगेटिव शेड्स लिए हुए होगा। एक भूमिका में वह विनीत कुमार सिंह से टक्कर लेती दिखेंगी, तो दूसरी में अपने ही दूसरे किरदार के खिलाफ खड़ी नजर आएंगी।

मुश्किल एक्शन सीन और थका देने वाली शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीत के हिस्से में कई कठिन और शारीरिक रूप से थका देने वाले सीन आए। यही वजह है कि फिल्म में एक्शन का स्तर मैडॉक यूनिवर्स की पिछली फिल्मों से कहीं ज्यादा बड़ा और दमदार बताया जा रहा है।

Share This Article