Homeबिहारमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा देंगे JDU से इस्तीफा!

मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा देंगे JDU से इस्तीफा!

Published on

spot_img

पटना: बिहार (Bihar) के सियासी गलियारों में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लेकर खूब कयासबाजी चल रही है। कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनाए जाने से वह नाराज चल रहे हैं।

शरद यादव के निधन के बाद जब वह श्रद्धांजलि (Tribute) देने पहुंचे तो उनकी नाराजगी साफ-साफ झलक भी रही थी। JDU संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) के अध्यक्ष ने बिहार के CM नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्हें खूब सुनाया।

उन्होंने कहा था कि जिस शरद यादव ने देश में कई नेताओं को राजनीति के शिखर पर पहुंचाया उन्होंने आखिरी वक्त में उनसे मुंह मोड़ लिया था। भगवान ऐसा अंत किसी को न दें।

उनका सीधा इशारा CM नीतीश कुमार की तरफ था। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी यानी JDU ने भी मन बना लिया है।

उपेंद्र कुशवाहा के सियासी अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया

JDU के उच्च सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा करीब छह महीने तक नीतीश कुमार के पास अपनी सियासी वजूद बचाने के लिए दौड़े थे।

हमारे नेता ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। उन्हें MLC बनाया और JDU संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। उनकी महत्वकांक्षा यहीं नहीं रुकी।

मंत्री बनने की उनकी लालसा उन्हें भटका दिया है। यही वजह है कि वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि BJP और JDU के गठबंधन को तोड़ने में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा हाथ है।

वह लगातार गठबंधन विरोधी बयान दे रहे थे। JDU नेता ने उपेंद्र कुशवाहा के सियासी अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा किया।

JDU नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि हमारी पार्टी ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मन बना लिया है। वह अपने सियासी जीवन को लेकर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें JDU में काफी सम्मान मिला।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...