अनिल कपूर ने मन्नत में ‘तेजाब’ की शूटिंग को किया याद, शाहरुख खान को बताया ‘करीबी दोस्त’

अनिल कपूर ने फिल्म तेजाब की शूटिंग के दौरान मन्नत बंगले से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए फिल्म ‘तेजाब’ की मन्नत में शूटिंग को याद किया और अब इस बंगले के मालिक शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘‘इंडिया के टॉप 1%’’ की मेजबानी करने वाले कपूर ने प्रतियोगियों से बातचीत की। इस दौरान वे चर्चा कर रहे थे कि एक करोड़ रुपये जीतने पर वे क्या करेंगे। एक प्रतियोगी ने कहा कि वह शाहरूख के बंगले मन्नत जैसा घर खरीदना चाहेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।