शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह अधिसूचना ज्वाइंट सेक्रेटरी अखिलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी की गयी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व उत्पाद विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक (State Mourning) मनाने का निर्णय लिया है। जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

6 अप्रैल को राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे

गुरुवार से शुक्रवार तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह (State Ceremony) नहीं होगा। इसके साथ राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 6 अप्रैल को राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह अधिसूचना ज्वाइंट सेक्रेटरी अखिलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी की गयी है।

Share This Article